
photo symbolic
बेंगलूरु. नंदी इकोनॉमिक कॉरिडोर एंटरप्राइजेज (Nandi Economic Corridor Enterprises (NICE) Limited) लिमिटेड के प्रबंधन ने रात में दोपहिया वाहनों की बढ़ती दुर्घटना के मद्देनजर 16 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दोपहिया वाहनों के लिए सडक़ बंद करने का फैसला किया है।
एनआईसीई की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेंगलूरू के संयुक्त यातायात आयुक्त के निर्देश के बाद यह निर्णय लिया गया।
यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार नाइस रोड पर रात में दोपहिया वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सडक़ पर कई स्थानों पर रोशनी की कमी के कारण भी (lack of lighting on the road also a reason for accidents) दोपहिया वाहनों की दुर्घटना हो जाती है।
वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सडक़ शहर के बाहरी इलाके में होने के कारण रात के समय यह दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक है। एनआईसीई रोड पर चार पहिया और अन्य भारी वाहन तेज गति से चलते हैं जिसकी वजह से दोपहिया वाहनों की सुरक्षा कई बार खतरे में पड़ जाती है। इसी वजह से दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि कुछ युवा एनआईसीई रोड पर स्टंट और रेसिंग का करतब दिखाते हैं। रात मेें दोपहिया वाहनों के प्रतिबंध से ऐसे मामलों पर रोक लगेगी।
मालूम हो कि हाल ही इस रोड पर दुर्घटना में केरल मूल के चार युवाओं की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।
Published on:
15 Jan 2022 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
