5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर के कारण कोंकणी लेखक की मौत

Noted Konkani writer Richard John Pais died
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 1 Mar 2020, 6:40 PM IST

कैंसर के कारण कोंकणी लेखक की मौत

Richard John Pais

मेंगलूरु. प्रसिद्ध कोंकणी लेखक और रंगमंच के कलाकार रिचर्ड जॉन पेस का रविवार निधन हो गया। वे ५१ वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि पेस को करीब ढाई महीने पहले कैंसर का पता चला था और 75 दिन के संघर्ष के बाद उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली।

सहित्यिक जगत में ‘आरजेपी ’के रूप में विख्यात पेस की लघु कथाएँ, व्यंग्य लेखन और कविताएँ बहुत लोकप्रिय थीं। उन्होंने तीन पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनमें कोलोवरी शीर्षक से व्यंग्य निबंधों का संग्रह भी शामिल है। लेखन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले। साथ ही उन्होंने पांच मोरनाम और तुम वोरतो धोनिया नामक कोंकणी नाटकों में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़।

पेस के निधन पर कई गणमान्य जनों ने अपनी संवेदना प्रकट की और इसे कोंकणी साहित्य के लिए बड़ा आघात बताया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक