22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब शहर में नहीं लगेंगी प्रतिमाएं : महापौर

अब प्रतिमाओं का शहर बनता जा रहा है

less than 1 minute read
Google source verification
BBMP

अब शहर में नहीं लगेंगी प्रतिमाएं : महापौर

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने अब और अधिक प्रतिमाओं को स्थापित करने की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है। महापौर गंगाम्बिका ने बुधवार को बताया कि बेंगलूरु में पहले बहुत अधिक संख्या में झीलें और उद्यान थे।

अब प्रतिमाओं का शहर बनता जा रहा है। हिंसात्मक धरने होते हैं तो पुलिस को प्रतिमाओं की रक्षा करनी पड़ती है। पहले माहात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर और पंंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमाएं स्थापित की जाती थीं।

आज हर विभिन्न समुदाय, संगठन और सामाजिक, राजनैतिक दलों के लोग अपने मनपसंद के व्यक्तियों की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग करने लगे हैं। सभी समुदाय के लोग अपने महात्मा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सरकार पर दबाव डालने लगे हैं।

गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद अब बेंगलूरु में भी पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग होने लगी है। उन्होंने कहा कि सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थापित संगोल्ली रायण्णा प्रतिमा की तलवार को चुराने का प्रयास किया गया था।

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस प्रतिमा को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा प्रदान करानी पड़ रही है। अब प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।