
प्रसिद्ध कुक्के सुब्रमण्य मंदिर Kukke Subramanya Temple परिसर में रविवार रात को एक जंगली हाथी elephant के घुस आने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।
मंदिर सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हाथी रविवार रात को मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अचानक घुस आया। कुछ श्रद्धालुओं ने हाथी को मंदिर का निवासी समझ कर पूजा करने की कोशिश की। हालांकि, मंदिर के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें बताया कि यह मंदिर का हाथी नहीं है और सुरक्षित जगह स्थान पर जाने का आग्रह किया।मामले की जानकारी मिलते ही हरकत में आए वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने हाथी को सफलतापूर्वक जंगल में खदेड़ा। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हाथी वापस आ सकता है। मंदिर के कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Published on:
03 Dec 2024 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
