3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन

ट्रेन मैसूरु से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर 8.55 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 27 Oct 2018, 5:53 PM IST

indian rail

ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में अब

प्रथम व द्वितीय वातानुकूलित कोच

बेंगलूरू से हुब्बली के बीच समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्रेन नम्बर 17326 मैसूरु-हुब्बली विश्वमानव एक्सप्रेस का मैसूरु और केएसआर बेंगलूरु के मध्य समय परिवर्तित किया है। यह परिवर्तन 29 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। ट्रेन मैसूरु से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर 8.55 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।

रास्ते में 6.04 बजे श्रीरंगपट्टण, 6.11 बजे पांडवपुरा, 6.43 बजे मंड्या, 7.04 बजे मददूर, 7.19 बजे चन्नपट्टण, 7.49 बजे बिदड़ी, 8.18 बजे केंगेरी, पहुंचेगी। बेंगलूरू से हुब्बली के बीच समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ट्रेन नंबर 16587/16588 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के स्थान पर एक प्रथम व द्वितीय श्रेणी का वातानुकूलित कोच लगाया गया है।

यह बदलाव 28 अक्टूबर को यशवंतपुर से और 30 अक्टूबर को बीकानेर से प्रभावी होगा। ट्रेन नंबर 16543/16544 यशवंतपुर-हुब्बली-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में प्रथम वातानुकूलित कम द्वितीय वातानुकूलित कोच के स्थान वपर द्वितीय वातानुकूलित कोच स्थाई रूप से लगाया गया है। यशवंतपुर से यह कोच 2 नवंबर को तथा हुब्बली से 3 नवंबर को लगेगा।

ट्रेन के समय में आंशिक परिवर्तन
ट्रेन संख्या 066571/06 572/06 573/06 574 बाणसवाड़ी-होसूर- बाणसवाड़ी डीइएमयू स्पेशल की सेवाएं जो 25 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई थीं। बाणसवाड़ी-होसूर खंड के बीच ट्रैक नवीनीकरण कार्य पूरा होने तक ट्रेनों को 15 अक्टूबर तक रद्द रखा जाएगा।

---
तीन बीएड कॉलेजों की संबद्धता के नवीकरण पर रोक
बेंगलूरु. बेंगलूरु विश्वविद्यालय (बीयू) ने प्रदेश के तीन बीएड (शिक्षा स्नातक) कॉलेजों की संबद्धता नवीकरण पर रोक लगा दी और छात्रों से इन कॉलेजों में दाखिला लेने से मना किया है। बेंगलूरु विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार इन कॉलेजों में नेलमंगला स्थित शुत्तारिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन सहित बन्नेरघट्टा मेन रोड स्थित प्रिंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्रीनिधि कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर विमेन शामिल है। बेंगलूरु विश्वविद्यालय जिन बीएड कॉलेजों की संबद्धता नवीकृत की है उसकी सूची बीयू के वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक