4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Good News : स्पेशल किराया देने पर रेलवे दे रहा यह स्पेशल सुविधा
Play video

Good News : स्पेशल किराया देने पर रेलवे दे रहा यह स्पेशल सुविधा

अहमदाबाद से वाराणसी के बीच 16 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 27 Oct 2018, 5:40 PM IST

कोटा। त्यौहारी सीजन में यात्रीभार बढऩे रेलवे की ओर से भी अच्छा मुनाफा कमाने की तैयारी की गई है। इसके लिए स्पेशल किराए, स्पेशल ट्रेन पद्धति पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेंगे। कोटा मंडल होकर अहमदाबाद-वाराणसी के बीच भी ऐसी ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 09411 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साप्ताहिक एसी विशेष ट्रेन 29 अक्टूबर से 19 नवम्बर 2018 तक अहमदाबाद से प्रत्येक सोमवार को रात 11.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बुधवार को सुबह 7.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

राजस्थान की राजनीति का वह घटनाक्रम जिसने जयपुर से लेकर दिल्ली तक तहलका मचा दिया…

कोटा जंक्शन पर यह 10 मिनट ठहरेगी। गाड़ी संख्या 0942 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी से 31 अक्टूबर से 21 नवम्बर तक चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से बुधवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर गुरुवार को शाम 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एसी द्वितीय श्रेणी और एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे। मंडल में कोटा जंक्शन के अलावा सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशन पर ठहरेगी। अहमदाबाद से वाराणसी के बीच 16 स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।