
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, टी.दासरहल्ली की ओर से स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के तहत नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय तेरापंथ भवन में किया। अध्यक्ष नेहा चावत ने स्वागत किया। सभा संस्थापक अध्यक्ष लादुलाल बाबेल, अध्यक्ष नवरतनमल गाँधी, मंत्री प्रवीण बोहरा, तेयुप संस्थापक अध्यक्ष कन्हैयालाल गांधी ने मण्डल की सराहना की। तेयुप अध्यक्ष देवीलाल गांधी, परामर्श संरक्षिका रोशन बाई बोहरा की उपस्थिति रही।
डॉ.शिल्पा जैन ने बताया कि दांतों की देखभाल की जितनी जरूरत होती है उतनी ही जरूरत मसूड़ों की देखभाल की भी होती हैं। क्योंकि मसूड़े जितने मजबूत होंगे, दांत भी उतने ही मजबूत रहेंगे। नन्हे-मुन्ने बच्चों को डेंटल सर्जनों से बातचीत करने और मौखिक रोगों के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका मिला। इस मौके पर सर्जन का सम्मान मण्डल की ओर से किया गया। संचालन मंत्री नम्रता पितलिया ने किया। आभार कन्या मंडल प्रभारी पूर्णिमा कठोतिया ने जताया। शिविर में भारी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।
Published on:
30 Dec 2023 10:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
