
बेंगलूरु. शहर के बाहरी इलाके सिंगेना अग्रहारा के एक फार्म हाउस में शनिवार को जिस रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मार कर ड्रग्स जब्त किए थे, पुलिस को लगता है कि वहां सेक्स रैकेट भी चल रहा था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।
इस पूरे मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई। साथ ही पुलिस विभाग ने जांच को इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के नारकोटिक्स विंग को स्थानांतरित कर दिया।
जांच में यह बात सामने आई कि रेव पार्टी शनिवार शाम (20 मई) को बेंगलूरु के बाहरी इलाके सिंगेना अग्रहारा में जीएम फार्म हाउस में शुरू हुई। इस पार्टी में 200 से अधिक लोग शामिल हुए। पार्टी में शामिल हुए कई लोग रविवार सुबह चले गए, जबकि कुछ लोग रविवार को भी वहां रहे।
सूत्रों के मुताबिक हर एक व्यक्ति से प्रवेश के लिए 2 लाख रुपये लिए गए थे। उनसे यह दावा करने को कहा गया कि वे एक जन्मदिन की पार्टी में भाग ले रहे हैं। हर चीज की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सभी मांगें पूरी की गईं। पुलिस सूत्रों ने कहा, उन्हें पूरा संदेह है कि पार्टी आयोजक सेक्स रैकेट भी चला रहे थे।
पुलिस ने पहले कहा था कि रेव पार्टी में टैकी, तेलुगु फिल्म कलाकारों सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल लोगों ने कथित तौर पर कई तरह के मादक पदार्थों का इस्तेमाल किया था।
Published on:
22 May 2024 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
