26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक कांग्रेस में संगठन स्तर पर व्यापक बदलाव की तैयारी

एक महीने में बदले जाएंगे ब्लॉक और जिला स्तर के अध्यक्ष

less than 1 minute read
Google source verification

प्रदेश कांग्रेस संगठन स्तर पर व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। जन-जन तक बेहतर पहुंच और संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक और जिला कमिटी के अध्यक्षों को बदला जा सकता है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि, अगले एक महीने में ब्लॉक और जिला स्तर पर अध्यक्षों को बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि, राज्य में विकास का नया मॉडल लाने पर विचार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी विकास के मामले में विपक्ष के साथ मिलकर काम करना पसंद करती है और उन सभी मामलों से दूर रहती है, जो राज्य के विकास से संबंधित नहीं हैं।

अगली पीढ़ी का नेतृत्व होगा तैयार
उन्होंने कहा, कांग्रेस का प्रयास न केवल राज्य में दूसरे और तीसरे स्तर के नेतृत्व को मजबूत करना है बल्कि अपने आधार को मजबूत बनाते हुए विकास को प्रोत्साहित करने वाला एक कार्यबल तैयार करना है। वह और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष स्तर के उनके अन्य चार सहयोगी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई सोच जगाने के लिए हर जिले में जा रहे हैं। इससे कांग्रेस में नए जोश का संचार होगा। पार्टी शिगगांव, चन्नपट्टण और संडूर विधानसभा क्षेत्रों के अलावा विधान परिषद की खाली सीटों पर प्रस्तावित उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव भी होंगे।

चंद्रशेखर ने बदलाव के कारण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि अधिकांश लोग पहले ही अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। पार्टी उन लोगों को पुरस्कृत करना चाहती है, जिन्हें राजनीतिक कारणों से 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जा सका था।