31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवगौड़ा की उपलब्धियों पर भाजपा से खुली बहस को तैयार: रेवण्णा

लोक निर्माण मंत्री एच.डी.रेवण्णा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के राज्य के विकास में योगदान व उनकी उपलब्धियों पर भाजपा नेताओं को खुली बहस की चुनौती दी है।

1 minute read
Google source verification
देवगौड़ा की उपलब्धियों पर भाजपा से खुली बहस को तैयार: रेवण्णा

देवगौड़ा की उपलब्धियों पर भाजपा से खुली बहस को तैयार: रेवण्णा

बेंगलूरु. लोक निर्माण मंत्री एच.डी.रेवण्णा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के राज्य के विकास में योगदान व उनकी उपलब्धियों पर भाजपा नेताओं को खुली बहस की चुनौती दी है। रेवण्णा ने गुरुवार को हासन जिले के होलेनरसीपुर तालुक के कल्लीकोप्पल में कहा कि श्रीनिवास प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेता को देवगौड़ा के बारे में ओछी टीका-टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।

देवगौड़ा ने राज्य की अनेक समस्याओं को संसद में पुरजोर तरीके से उठाकर राज्य को न्याय दिलाया है। उन्होंने राज्य की भलाई के लिए जो कुछ किया, उस पर भाजपा के किसी भी नेता के साथ खुली बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में राज्य से भाजपा के 17 सांसद हैं लेकिन उन्होंने कावेरी, महादयी मसलों को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन अब टीवी पर बैठकर देवेगौड़ा के खिलाफ टीका टिप्पणियां कर रहे हैं।

बीबीएमपी ने की खुराक पिलाने की तैयारी
बेंगलूरु. महापौर गंगाम्बिके ने कहा कि पालिका के जरिए १० और १३ मार्च को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रण आयोजन करेगा और पालि का के अंतर्गत पांच साल की उम्र की अंदर के कुल १० लाख, ४७ हजार ३२० बच्चों को पो लियो खुराक दी जाएगी। उन्होंने गुरु वार को कहा कि पल्स पोलियो कार्यक्रम की जानकारी और जागृति अभियान के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे महात्मा गांधी रोड से पालिका मुख्लालय तक रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि पालिका के १९८ वार्ड में एक करोड़ ९८,५४० की जनंसख्या है। कुल २७ लाख, २६ हजार ३१९ निवास है। जहां पांच साल की उम्र के अंदर के बच्चों की संख्या १० लाख, ४७ हजार ३२० है। स्वास्थ्य केन्द्रों, परि वार कल्याण केन्द्रों, औष धालयों, अंगन बाड़ी केन्द्रों, सरकारी स्कूल, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, निजी अस्प तालों, मेडिकल कॉलेजों, प्रमुख उद्यानों, मेट्रो स्टेशन, झोंपड़ पट्टी क्षेत्रों और भीड़ वाले क्षेत्रों मेंं पोलियों बूथ स्थापित किए जाएंगे।