16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रसोई का बजट बिगाड़ेगी दाल

केन्द्र सरकार द्वारा किसानों का उत्पाद समर्थन मूल्य पर बिकवाने के लिए विदेशों से दाल आयात पर लगाई गई रोक का असर अब दिखने लगा है। दालों के भाव में पिछले कई दिनों से निरंतर तेजी देखी जा रही है।

2 min read
Google source verification
bangalore news

रसोई का बजट बिगाड़ेगी दाल

आयात पर रोक लगने से भाव छूने लगे आसमान
किसानों को हो रहा फायदा
योगेश शर्मा
बेंगलूरु. केन्द्र सरकार द्वारा किसानों का उत्पाद समर्थन मूल्य पर बिकवाने के लिए विदेशों से दाल आयात पर लगाई गई रोक का असर अब दिखने लगा है। दालों के भाव में पिछले कई दिनों से निरंतर तेजी देखी जा रही है। व्यापारियों के अनुसार जून-जुलाई तक दालों के दाम और वृद्धि दर्ज होगी। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ने वर्ष २०१६-२०१७ का पुराना स्टॉक खत्म कर दिया है। जब तक पुराना स्टॉक था, भाव भी स्थिर चल रहे थे। वर्तमान में तूअर के थोक भाव प्रति किलो ७६ से ९२ रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। जबकि खुदरा बाजार में तूअर के भाव ११८ से १२५ रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
दाल का कटोरा कहे जाने वाले कर्नाटक सहित आसपास के राज्यों में गत मानसून के दौरान दाल का उत्पादन ५० से ५५ प्रतिशत के बीच हुआ है। खासकर तूअर दाल का उत्पादन करीब ५० प्रतिशत ही हुआ है। इसके चलते कर्नाटक सरकार ने बाजार दर से १० से १५ रुपए प्रति किलो कम दाम में तूअर दाल बेची थी, क्योंकि यह वर्ष २०१६-१७ का स्टॉक था। इसलिए तूअर दाल के भाव में अभी तक वृद्धि नहीं हुई थी। दिसम्बर २०१८ में तूअर के थोक भाव ४० से ४२ रुपए प्रति किलो रहे थे। नया तूअर आगमन के बाद थोक भाव ४५ रुपए प्रति किलो रहा था। अब पुराना स्टॉक पूरी तरह खत्म होने के बाद तूअर का समर्थन मूल्य ५५ के बजाय ५६ रुपए प्रति किलो चल रहा है।
थोक अनाज एवं दाल व्यापारी संघ बेंगलूरु के अध्यक्ष रमेशचंद लाहोटी ने बताया कि तूअर के भावों की बात की जाए तो आज के थोक भाव ७६ से ९२ रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। जून-जुलाई तक थोक भावों में ३ से ४ रुपए किलो की वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है। साबुत मूंग व मूंग दाल का स्टॉक अब समाप्त होने को है। इसके चलते इसके दाम में १० रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। आज मूंग के थोक भाव ७० से ८० रुपए तथा मंूग दाल के ८४ से ९० रुपए प्रति किलो हैं। साबुत चना व चना दाल में भी तेजी का रुख बरकरार है। चना के भाव ४२ सौ रुपए प्रति क्विंटल तथा दाल के भाव ५७०० से ५८०० रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। उड़द के दामों में भी २ से ३ माह में ४ रुपए प्रति किलो की वृद्धि हुई है। लाहोटी ने बताया कि चावल के दामों में भी १५० से २०० रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। नया चावल जो मार्च में ३८ रुपए प्रति किलो था जो अब ४१ रुपए प्रति किलो हो गया है। पुराना सोना मसूरी चावल जो मार्च मे ४२ से ४७ रुपए प्रति किलो था अब उसके भाव ४९ से ५५ रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। व्यापारियों की मानें तो शादी ब्याह व त्योहारी सीजन में भी दाल व चावल के थोक भावों में कमी की संभावना नजर नही आ रही है।