2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साधु के दर्शन से होती है पुण्य की प्राप्ति- मुनि राजपद्मसागर

धर्मसभा का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
साधु के दर्शन से होती है पुण्य की प्राप्ति- मुनि राजपद्मसागर

साधु के दर्शन से होती है पुण्य की प्राप्ति- मुनि राजपद्मसागर

बेंगलूरु. बेलगावी के खानापुर में बुधवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि राजपद्मसागर ने कहा कि साधु के दर्शन मात्र से ही पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि पंचमहाव्रतधारी ऐसे साधु भगवंत, जो हर शहर में, हर गांव में जाकर अरिहंत परमात्मा के बताए हुए मार्ग पर चलने का उपदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं। लोगों को परमात्मा से परिचय करवाते हैं और हमारा जीवन भी सदाचार मय बने, सही मार्ग पर चलने की लोगों को प्रेरणा मिले ऐसा संदेश देते हैं। साधु भगवंत वैयावच्च, सेवा और उनकी भक्ति करने से सम्यकत्व की प्राप्ति होती है। मुनिवृंद का आगामी चातुर्मास बेंगलूरु के श्रीरामपुरम संघ में हैं। मुनिवृन्द चातुर्मास के लिए निरंतर विहाररत हैं।

मुनि श्रमणपद्मसागर ने कहा कि सिद्ध परमात्मा हमारे पहले उपकारी हैं। हम निगोद अवस्था में थे तब एक जीव मोक्ष में जाता है। यानि सर्व कर्म क्षय करके आत्म अनंत सुख को प्राप्त करता है और अरिहंत परमात्मा परम उपकारी हैं जो हमें धर्म तीर्थ की स्थापना करके धर्म को बताने वाले और साधु भगवंत हमारे उपकारी हैं। धर्मसभा में हरमुखभाई, अशोक भाई, गुलाब भाई, रमेश भाई, सुभाष भाई सभी खानापूर जैन संघ के श्रापक श्राविकाओं: ने सुनकर अपने आपको धन्यता का अनुभव किया। मुनि राजपद्मसागर चार साल बाद गुरुवार सुबह धारवाड़ पहुंचेंगे। गुरुवार व शुक्रवार को सुबह सवा नौ बजे से धर्मसभा का आयोजन होगा।