उन्होंने रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई तथा एआइसीसी के संचार समन्वयक संजीव सिंह के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि योगी स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों की आलोचना कर रहे हैं लेकिन उनके खुद के राज्य में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहां पर गुंडाराज इस कदर बढ़ गया है कि बलात्कार पीडि़ता के पिता को न्याय मांगने पर जेल में ही मार डाला जाता है। योगी की सरकार के राज में अल्पसंख्यक, ओबीसी, दलितों तथा महिलाओं को प्रतिदिन अपनी जान का भय सताता रहता है।