3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रानीवाड़ा के विधायक का राजपूत समाज ने किया स्वागत

प्रवासी बाशिंदों से आग्रह किया कि वे चुनाव से दस दिन पूर्व राजस्थान आएं और मतदान करने व कराने में सहयोग प्रदान करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 28 Oct 2018, 4:39 PM IST

samman

रानीवाड़ा के विधायक का राजपूत समाज ने किया स्वागत

बेंगलूरु. राजस्थान में पाली जिले के रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के बेंगलोर पहुंचने पर शनिवार को राजपूत समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। देवल ने पाली जिले के प्रवासी बाशिंदों से आग्रह किया कि वे चुनाव से दस दिन पूर्व राजस्थान आएं और मतदान करने व कराने में सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि प्रवासियों की समस्याएं भी सुनी और उनके साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। पाली जिले के राजपूत समाज ने विधायक देवल के यहां पहुंचने पर एक होटल में उनका माला पहनाकर व शॉल भेंट कर सम्मान भी किया।

राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह भाटी, राजपूत समाज के अध्यक्ष सोहन सिंह बाला, मदनसिंह कुम्पावत, नरपतसिंह चम्पावत, मोहनसिंह सोलंकी, चान्दसिंह भाटी, सज्जनसिंह चांदावत, घीसूसिंह, शक्तिसिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अभिनंदन
बेंगलूरु में विधायक नारायणसिंह देवल का प्रवासी बंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। देवल के साथ रानीवाड़ा भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष उकसिंह परमार, उपाध्यक्ष जसराम पुरोहित, जसवंतपुरा भाजपा मंडल महामंत्री दोलतसिंह कलापुरा का स्वागत जगदीश खत्री, सोहनसिंह बालावत, पहाड़सिंह ताविदर, सुजानसिंह किबला, कलाराम चौधरी, हरीसिंह किबला ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक