1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलात्कार और ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

राजराजेश्वरीनगर थानाक्षेत्र का मामला  

less than 1 minute read
Google source verification
arrest_7.jpg

बेंगलूरु. राजराजेश्वरी नगर पुलिस ने शराब पिलाकर अपनी ही कंपनी की मालकिन का बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राकेश (22) के रूप में हुई है।

पीडि़त 42 वर्षीय महिला का उसके पति से तलाक हो चुका है। वह जेपीनगर में एचआर कंपनी चलाती है। पीडि़ता की कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार के जरिए राकेश के पिता से पहचान हुई थी। उन्होंने अपने पुत्र राकेश को नौकरी देने का अनुरोध किया तो पीडि़ता ने उसे सहायक के तौर पर नियुक्त कर लिया। एक दिन राकेश महिला को कोई जरूरी काम के बहाने कंपनी ले गया। वहां उसने महिला को जबरन शराब पिला कर उसका बलात्कार किया। उसकी अश्लील तस्वीरें भी लीं।

वॉटसएप पर तस्वीरें भेज कर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल में महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें पुलिस को मिली हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग