मंड्या. रोटरी क्लब की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व रोटरी क्लब स्कूल में करीब 160 विद्यार्थियों को पेट में कृमि नाशक दवा पिलाई गई। क्लब के अध्यक्ष एनएम रामचंद्रू गौड़ा, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, पूर्व कोषाध्यक्ष माणक चंद काग, डॉ. केम्पेगौड़ा, डॉ. राजीव, नेत्रावती, किसनेगौड़ा आदि का सहयोग रहा।