
अध्यात्म की ऊंचाई तक पहुंचाने का सोपान है अनुष्ठान-मुनि रश्मिकुमार
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर की ओर से एवं मुनि रश्मिकुमार के सान्निध्य में तथा मुनि प्रियांशु कुमार के निर्देशन में दंपति आराधना अनुष्ठान का आयोजन रविवार को अर्हम भवन विजयनगर में किया गया। इस अवसर पर मुनि रश्मिकुमार ने मंत्रों की साधना करवाते हुए उनका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज के युग में हम मंत्रों के द्वारा किस प्रकार से तनाव मुक्त रह सकते हैं। मनोवांछित कार्य सिद्धि मंत्र, वैर सम्मन मंत्र, क्रोध-आवेश शांति मंत्र, सर्व मंगलकारी मंत्र, शांतिदायक मंत्र, पारस्परिक सौहार्द मंत्र व ग्रह-शान्तिदायक मंत्रों से हम आधी-व्याधि उपाधि से मुक्ति पाते हुए, अपने जीवन को सुव्यवस्थित बना सकते हैं। अनुष्ठान द्वारा व्यक्ति के कर्मों की निर्जरा होती है। इससे हर व्यक्ति हर प्रकार की सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि चातुर्मास काल में समय-समय पर होने वाले अनुष्ठानों में सभी लोगों का बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इसके द्वारा एक अध्यात्म वातावरण का निर्माण हो सके व सामूहिक रूप में किए जाने वाले अनुष्ठानों से पारिवारिक, सामाजिक व राष्ट्र की समस्याओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सके। मुनि प्रियांशु कुमार ने कहा विघ्न-हरण ग्रह-शान्ति का यह अनुष्ठान एक दुर्लभ अनुष्ठान है। इसमें भाग लेकर व्यक्ति अपने जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकता है।
तेयुप विजयनगर अध्यक्ष श्रेयांश गोलेच्छा, उपाध्यक्ष मनीष चावत व मंत्री राकेश पोखरणा ने बताया कि अनुष्ठान में दो सौ से अधिक जोड़ों ने मंत्रों से गर्भित पिरामिड को अपने मस्तिष्क पर धारण कर स्वास्तिक के आकार में बैठकर भाग लिया। कार्यक्रम में अभातेयुप से प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरणा, सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी एवं उनकी टीम, महिला मण्डल उपाध्यक्ष मंजू गादिया एवं उनकी टीम भवन निर्माण समिति अध्यक्ष पुखराज श्रीश्रीमाल, परिषद पूर्व अध्यक्ष राजेश चावत, संपत चावत, महेंद्र टेबा, अभिषेक कावडिय़ा, दिनेश मरोठभ्, निवर्तमान अध्यक्ष अमित दक एवं सम्पूर्ण प्रबंध मंडल और कार्यसमिति सदस्यों के साथ मैसूरु के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। प्रायोजक परिवार से भंवरलाल मांडोत उपस्थित रहे। अनुष्ठान को सफल करने में संयोजक देवांग बैद एवं सुनित डागा तथा संभा संयोजक ज्ञानू नाहटा एवं महिला मंडल संयाजिका सुनीता श्रीश्रीमाल का अनुष्ठान में विशेष श्रम रहा। आभार परिषद उपाध्यक्ष विकास बांठिया ने ज्ञापित किया।
Published on:
01 Aug 2022 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
