18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण

राज्य पुलिस प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक पी.के गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।

2 min read
Google source verification
राज्य पुलिस प्रशिक्षण विभाग

धारवाड़. राज्य पुलिस प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक पी.के गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। सामाजिक तौर पर सभी को कानून की सुरक्षा उपलब्ध करने की जिम्मेदारी पुलिस पर है। जाति, धर्म, पंथ के भेदभाव को भुलाकर कार्य करना चाहिए।

पी.के गर्ग, शहर के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के तीसरे दस्ते के नागरिक पुलिस (सिविल) कान्सटेबल प्रशिक्षणार्थियों के पासिंग आउट परेड की सलामी स्वीकार कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी अनुशासन, संयम, अच्छे बर्ताव को अपनाना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के साथ व्यवसायिक जीवन-यापन करना चाहिए। अधिकारी तथा कान्सटेबल का यूनिफार्म एक ही है, समाज हमें एक समान देखती है।


समाज में सभी को कानून के तहत सुरक्षा उपलब्ध करने की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। अच्छा कार्य कर विभाग को अच्छा नाम लाने के जरिए पेशे की गरिमा को बढ़ाना चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाकर स्मरणिका का विमोचन किया। प्रशिक्षण स्कूल के प्राचार्य आरए पारशेट्टी, पुलिस अधीक्षक जी संगीता, पुलिस उपायुक्त बीएस नेमगौड़ा आदि मौजूद थे।

मनुष्य को केन्द्र में रख कर विचार करने से बढ़ा खूनखराबा
हुब्बल्ली. आरएसएस के प्रचारक तथा भारत विकास संगम के संस्थापक के.एन. गोविंदाचार्य ने कहा है कि प्रकृति में मनुष्य को केंद्र में रख कर जब विचार शुरू हुए तब से दुनिया में युद्ध, खूनखराबा और अशांति बढ़ी है।


शहर के बीवीबी परिसर सभा भवन में शनिवार को आयोजित प्रकृति केंद्रित विकास, मेरा गांव मेरा देश, मेरा जिला-मेरी दुनियां विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए गोविंदाचार्य ने कहा कि मनुष्य ने इतिहास रचा है तो कुदरत ने भूगोल की रचना की है।
दूसरे विश्व युध्द के बाद समस्या बढ़ती ही चली गई परन्तु भारतीय संस्कृति, मनुष्य व कुदरत का एक भाग कहती है। भारत लोक संस्कार देता है। संस्कार के प्रथम स्थान पर परिवार, दूसरे पर मन के विचार, अर्थात पूर्व जन्म, कर्म, आनुवांशिक, यह जन्म संगम के जरिए मन में संस्कार विकसित होता है। इन सभी विचारों से ही माता, भूमाता, गो माता नामक संस्कृति हम में है।


दत्तावधूत महाराज की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले राजेंद्र रामराव बीजापुर, नागराज, महांतेश नाडगौड़ा, भारती पाटील, ईरण्णा काशप्पा, गुरुनाथ इनामदार को सम्मानित किया गया। श्रीकांत देसाई, शांतिनिकेतन समूल स्कूल के अध्यक्ष भंवरलाल सी जैन, केएलई आईएमएसआर के निदेशक डॉ. प्रसाद रूढग़ी, भारत विकास संगम के राष्ट्रीय संचालक संजय पटेल, प्रदेश संचालक सीआर धवलगी, जिला संचालक विवेक उरम्कर, संयोजक रमेश कुलकर्णी, सुरेश जैन समेत कई उपस्थित थे।