26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केआरएस कॉम्प्लैक्स के डिज्नीलैंड की तरह विकास को लेकर अफवाहें

ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण की आशंका, अधिकारी समझाने में जुटे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 18 Nov 2018, 5:51 PM IST

krs

केआरएस कॉम्प्लैक्स के डिज्नीलैंड की तरह विकास को लेकर अफवाहें

मंड्या. कृष्णराज सागर (केआरएस) बांध परिसर का डिज्नीलैंड की तर्ज पर विकास की योजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अफवाहें फैलने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

सरकार ने अपने नुमाइंदों को गांव में भेजकर ग्रामीणों को वास्तवकिता बताने की कवायद शुरू कर दी है। कावेरी जल निगम के अभियंता बसवराजे गौड़ा ने शनिवार को होंगल्ली गांव का दौरा कर किसानों को बताया कि इस योजना के लिए केवल सरकारी भूमि का उपयोग किया जाएगा।

कुछ लोग इस योजना के लिए होंगल्ली गांव में जमीन अधिग्रहीत कर यहां के निवासियों को स्थानांतरित करने की अफवाहें फैला रहे हैं। इसलिए होंगल्ली के किसानों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

होंगल्ली गांव के किसी किसान की जमीन अधिग्रहीत नहीं की जाएगी।

किसानों ने दिया धरना

इस बीच शनिवार को होंगल्ली गांव के सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर इस योजना के विरोध में नारे लगाए। उसके पश्चात जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में इस योजना के लिए होंगल्ली गांव में कथित भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी है।

साथ ही किसानों ने केआरएस बांध के आस-पास 20 किमी के दायरे में ग्रेनाइट क्रशर तथा किसी प्रकार की खदानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियां केआरएस बांध के लिए हानिकारक हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग