11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सद्भावना रैली के साथ साध्वी मधुस्मिता का मंगल प्रवेश

सबको आकर्षित करता है संत व बसंत का आगमन

2 min read
Google source verification
jainism

सद्भावना रैली के साथ साध्वी मधुस्मिता का मंगल प्रवेश

बेंगलूरु. साध्वी मधुस्मिता आदि ठाणा-6 का सद्भावना रैली के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश अर्हम् भवन विजयनगर में हुआ। वहां मंगलाचरण से समारोह शुरू हुआ। फिर विजयनगर की संस्थाओं द्वारा सामूहिक स्वागत गीतिका प्रस्तुत की गई।

सभा अध्यक्ष बंशीलाल पितलिया ने साध्वी एवं श्रावक समाज का स्वागत किया। तेरापंथ युवक परिषद विजयनगर अध्यक्ष दिनेश मरोठी व महिला मंडल अध्यक्ष सरोज टांटिया ने साध्वीवृंद का स्वागत किया।

साध्वी मधुस्मिता ने कहा कि संत और बसंत का आगमन सबको आकर्षित करता है। संतों के आगमन से त्याग तपस्या के सुमन खिलते हैं, मलिनता मिटती है, कटुता सिमटती है, श्रेष्ठता का विस्तार होता है। संतों की वाणी से व्यक्ति की दिशा और दशा दोनों बदलती है। उन्होंने 2019 में पूज्यवर के चातुर्मास और उसकी अगवानी के लिए सरस वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया।

महासभा के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल गिडिय़ा ने कहा कि विजयनगर क्षेत्र की गणना बेंगलूरु के सर्वाधिक साताकारी क्षेत्रों में होती है। विजयनगर ज्ञानशाला संयोजक मधु कटारिया ने भी विचार रखे। साध्वी का जीवन परिचय पन्नालाल लुणिया, सुमन कोठारी, श्रेयांश गोलछा एवं तेजमल मांडोत ने दिया।


इन्होंने भी रखे अपने विचार
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया, महासभा के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल मालू, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल चिप्पड़, गांधी नगर सभा के सहमंत्री संजय बांठिया, राजराजेश्वरी नगर तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल दुगड़,़ तेयुप अध्यक्ष आलोक छाजेड,़ दासरहल्ली तेयुप अध्यक्ष भगवतीलाल मांडोत, हनुमंतनगर तेयुप अध्यक्ष गौतम खाब्या एवं विमल सामसुखा ने विचार व्यक्त किए। रैली का संयोजन अमित सुराणा एवं अनिल भरसारिया ने किया। संचालन कमल तातेड़ और आभार महिमा पटावरी ने जताया।

नुक्कड़ नाटक से यातायात नियम पालन की प्रेरणा
रैली से पूर्व कन्या मंडल की सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यातायात नियम पालन की प्रेरणा दी। अभातेयुप संगठन मंत्री पवन मांडोत ने शनिवार को सामायिक एवं तपोयज्ञ से जुडऩे का आह्वान किया। साध्वी मधुस्मिता एवं अन्य साध्वियों ने चातुर्मासिक गीत का संगान किया।