
सर्व औषधि से किया अभिषेक
मैसूरु. महावीर नगर स्थित सुविधिनाथ राजेन्द्र जिनालय में आदेश्वर भगवान का वर्षीतप का पारणा आखा तीज के उपलक्ष्य में सर्व औषधि से अभिषेक हुआ।
सुविधिनाथ राजेन्द्र महिला मंडल एवं बालिका मंडल ने स्नात्र पूजा पढ़ाई गई। सुविधिनाथ राजेन्द्र संगीत मंडल ने प्रस्तुति दी गई। नितेश गुरु द्वारा अंग रचना की गई। अध्यक्ष शान्तिलाल हरण, बाबू लाल मुणोत, महावीर गादिया, विमल भैसवाड़ा, अरविंद भंडारी, उगम राज हरण, अमृत लाल राठोड़, सुख राज भंडारी, मोहन लाल वोहरा, विक्रम हरण, संतोष भंडारी, मांगी लाल गौवाणी आदि मौजूद रहे।
मंदिर में विशेष पूजा
मंड्या. श्रीरंगपट्टण तहसील के कोडियाला गांव स्थित लक्ष्मी देवी मंदिर में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर मंदिर में विशेष पूजा रखी गई। मंदिर के पुजारियों ने देवी प्रतिमा को विशेष फूलों से अलंकार के बाद श्रद्धालु के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोला। मंदिर में दर्शन के लिए कोडियाला गांव के अलावा तडगोडि, दोड्डारहल्ली, पिहल्ली, हुणशगहल्ली सहित कई अन्य गांव से श्रद्धालु पहुंचे।
Published on:
08 May 2019 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
