5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने दिन जेल में रहेगी पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वाली अमूल्या

अमूल्या को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Priya Darshan

•

Updated: 1 Mar 2020, 5:54 PM IST

इतने दिन जेल में रहेगी पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वाली अमूल्या

Amulya leona

बेंगलूरु. पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी करने वाली अमूल्या की न्यायिक हिरासत ५ मार्च तक बढ़ा दी गई है।

19 वर्षीय अमूल्या ने 20 फरवरी को फ्रीडम पार्क में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में मंच से पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी की थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमूल्या को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की जा रही है। अमूल्या से पूछताछ के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने पिछले दस दिनों से उसकी विभिन्न गतिविधियों में संलिप्तता, उससे संबंधित इलेक्ट्रानिक उपकरणों और सोशल मीडिया पोस्टों से संबंधित पूछताछ एवं जांच पड़ताल की।

एसआइटी ने 1 मार्च को देर शाम कोरमंगला में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने उसे पेश किया लेकिन पुलिस हिरासत की मांग नहीं की। मजिस्ट्रेट ने फिलहाल अमूल्या को 5 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।

अमूल्या ने जिस समय पाकिस्तान समर्थित नारेबाजी की थी उस समय मंच पर हैदराबाद के सांसद ए. ओवैसी भी मौजूद थे। वे सीएए विरोधी रैली को संबोधित करने बेंगलूरु आए थे। ओवैसी ने बाद में कहा था कि वे अमूल्या की नारेबाजी का समर्थन नहीं करते हैं

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक