28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक ने आत्महत्या की

सरकारी अस्पताल में कार्यरत था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Anis Nisar Hameed

•

Updated: 17 Feb 2020, 8:19 PM IST

suicide_news_today_indore.png

Suicide

बेंगलूरु. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रामनगर के पास पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बेंगलूरु के रुक्मिणी नगर निवासी प्रशांत (३८) यलहंका स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत था। वह गत तीन दिनों से लापता था। परिजनों ने रिश्तेेदारों, मित्रों और साथी कर्मचारियों से उसका पता लगाने की कोशिश की लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने पीनिया पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में प्रशांत के मोबाइल फोन को ट्रैक करने पर उसका सिग्नल रामनगर के एसआरएस पहाड़ी क्षेत्र में मिला। पुलिस के घटना स्थल पहुंचने पर पहाड़ी के नीचे प्रशांत की मोटर साइकिल खड़ी थी। पहाड़ी क्षेत्र की छानबीन करने पर प्रशांत का शव मिला। पहाड़ी से कूदने के कारण उसका सिर फट गया था और हाथ -पैर भी टूट गए थे। प्रशातं के शर्ट की जेब से मिले एक सुसाइड नोट में उसने जीवन से निराश होकर आत्महत्या करने की बात कही है। आत्महत्या करने के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पीनिया पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।