
बेंगलूरु. प्रतिदिन 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आहार, आवास और शिक्षा प्रदान करने वाले तुमकूरु जिले के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख रहे डॉ. शिवकुमार स्वामी की जन्मस्थली में उनकी एकशिला प्रतिमा स्थापना का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। (Shivakumar Swamy)
सिद्धगंगा मठ प्रमुख सिद्धलिंगा स्वामी के साथ मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने रामनगर जिले के मागड़ी तहसील के वीरापुर में 111 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण कार्य का शिलान्यास हकिया। यह प्रतिमा 30 फीट ऊंचाई के एक शिला पीठ पर होगी, इस तरह सतह इसकी ऊंचाई 141 फीट हो जाएगी, जो राज्य में सबसे ऊंची (आसन सहित) प्रतिमा होगी। गदग मूल की एक कंपनी को प्रतिमा के निर्माण का दायित्व सौंपा गया है। इसी कंपनी ने गत वर्ष गदग जिले में क्रांतिकारी संत बसवेश्वर की 116 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है।
प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. एम. रुद्रेश के अनुसार कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग की ओर से इसका नर्माण किया जा रहा है। डॉ. शिवकुमार स्वामी का जब निधन हुआ, तब उनकी उम्र 111 थी, इसलिए 111 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण हो जा रहा है। डॉ. शिवकुमार स्वामी वीरापुर गांव स्थित जिस पहाड़ी पर बचपन में क्रीड़ा करते थे, उसी पहाड़ी पर इसका निर्माण किया जा रहा है। विशालकाय प्रतिमा के दर्शन के लिए 111 पायदान बनाएं जा रहे हैं। प्रतिमा के परिसर में एक सुसज्जित सभागार, वस्तु संग्रहालय, पुस्तकालय, ध्यान मंदिर तथा यहां पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को डॉ. शिवकुमार स्वामी की जीवनी के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने वाली प्रदर्शनी कक्ष स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा डॉ. शिवकुमार स्वामी के माता-पिता के समाधि स्थल के निकट डॉ. शिवकुमार स्वामी का गुरुमंदिर निर्मित होगा। ेइन निर्माण कार्यों के लिए 30 माह में का समय निर्धारित किया गया है।
Published on:
09 Nov 2019 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
