
साध्वी मैत्रीप्रभा के लघु सर्वतोभद्र तपस्या सम्पन्न
बेंगलूरु. गांधीनगर स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी कंचनप्रभा, लावण्याश्री, अणिमाश्री, मंगलप्रज्ञा,उज्जवलप्रभा की सहयोगिनी साध्वी अनुप्रेक्षाश्री एवं साध्वी सन्मतिप्रभा आदि 21 साध्वियों के सान्निध्य में सभा भवन सुरम्य हो गया। देशभर में विराजित साधु-साध्वियों के मंगल पत्रों का वाचन विशिष्ट पदस्थ व्यक्तियों द्वारा किया गया। मंदिर मार्गी समुदाय की साध्वी विद्युतप्रभा द्वारा प्रेषित मंगल भावना पत्र का वाचन अभातेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष विमल कटारिया ने किया। गांधीनगर युवक परिषद ने डूंगरगढ़ से प्रेषित अभिनंदन गीत का संगान किया।
साध्वी कंचनप्रभा ने तप त्योहार में सभी साध्वियों के साथ साध्वी मैत्रीप्रभा को वर्धापित्त किया। साध्वी कर्णिकाश्री, साध्वी सुधाप्रभा एवं साध्वी समत्वययशा ने अपनी प्रस्तुति से परिषद को भावविभोर कर दिया। साध्वी अणिमाश्री ने समागत सभी साध्वी परिवार को आत्मीय उपहार से सम्मानित किया। साध्वी सिद्धांतश्री, साध्वी सिद्धियशा एवं साध्वी दर्शितप्रभा ने गीत का संगान किया। साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी चैतन्यप्रभा, साध्वी शौर्यप्रभा,साध्वी दर्शित प्रभा, साध्वी सिद्धि यशा एवं समणी संचितप्रज्ञा ने ‘मंगल मैजिक शो’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा एवं साध्वी चेलनाश्री ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। साध्वी मंजू रेखा ने कहा विनय और समर्पण की स्वस्थ परंपरा तेरापंथ धर्मसंघ में देखी जा सकती है। साध्वी अनुप्रेक्षा ने कहा आराध्य की शक्ति संरक्षण की प्रेरणा और सहयोग, संकल्प से तपस्विनी साध्वी मैत्रीप्रभा लक्षित मुकाम तक पहुंची है। साध्वी कर्णिकाश्री ने कहा साध्वी मैत्रीप्रभा वय से वैसे मुझसे छोटी हैं प्रताप में आगे बढ़ रही है। तपस्विनी साध्वी मैत्रीप्रभा ने तेरापंथ शासन को सौभाग्यशाली की धरा बताते हुए कहा आचार्य तुलसी,आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में संयम का विकास किया हुआ। तप के पथ पर वर्षगांठ होती रही। साध्वी मंगलप्रज्ञा ने कहा जैन शासन में तेरापंथ शासन का सौभाग्य है जहां आचार्य महाश्रमण की अनुशासना में तप के नए कीर्तिमान बन रहे हैं। सर्वतो भद्र तप बाहय तप है पर तपस्विनी साध्वी ने आमयत्वर तप की साधना की है। हमें आज के दिन जप तप के साथ उपसम की साधना करनी चाहिए।
साध्वी सुधाप्रभा ने कहा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की मुख्य नायिका तपाराधिका साध्वी मैत्रीप्रभा हैं। उन्होंने कीर्तिमान बनाकर संघ एवं कुल का नाम रोशन किया है। विजयनगर कन्या मंडल ने मंगल दीप मार्केट एवं मैत्री म्यूजियम की सुंदर प्रदर्शिनी लगाई। साध्वी अणिमाश्री ने कहा हमारी भाव धारा में पवित्रता, निर्मलता रहनी चाहिए। अपनी साधना करके हम संघ की संवर्धना कर रहे हैं। आचार्य भिक्षु की दूरदर्शी मर्यादा, अनुशासन ने संघ विकास में चार चांद लगाए हैं। हम संघ के सजग प्रहरी हैं इतिहास में जोडऩे वाले मुनी नमिकुमार ने तीन मास का मन कर संघ की नींव को गहरा किया है। बेंगलूरु के सातों महिला मंडल, युवक परिषद ने तप अनुमोदना स्वर से भवन को गुंजायमान किया। तपस्या की सम्पन्नता पर 3 दिनों के अखंड जाप का क्रम भी चला। साध्वी लावण्याश्री ने कहा तप में अनंत शक्ति है जो व्यक्ति को मन और तन से स्वस्थ बनाता है। साध्वी कंचनप्रभा ने कहा भगवान महावीर की साधना भिक्षु द्वारा प्रदत्त तेरापंथ शासन का दुर्लभ दस्तावेज साध्वी मैत्रीप्रभा ने रचा है। साध्वी सुधाप्रभा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुुबह तप साधिका को शुभकामना देने उग्र विहारी मुनि कमल कुमार ने गांधीनगर पहुंचे और साधुवाद प्रदान किया। हनुमंतनगर में विराजित मुनि सुधाकर ने अपनी भावनाएं सभा और तेयुप सदस्यों के द्वारा प्रेषित की।
सभा अध्यक्ष सुरेश दक, मंत्री नवनीत मूथा, महिला मंडल अध्यक्ष शांति सकलेचा, ट्रस्ट अध्यक्ष गौतमचंद मूथा, अभातेयुप पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया, विजयनगर सभा अध्यक्ष राजेश चावत, राजाजीनगर के मंत्री महावीर मेहता, आरआर नगर अध्यक्ष मनोज डागा,महावीर ढेलडिय़ा, कैलाश गोयल, भूपेंद्र मूथा, हनुमाननगर से सुभाष बोहरा ने साधु-साध्वियों के संदेश का वाचन किया। अभातेयुप कोषाध्यक्ष दिनेश पोखरणा, टीपिफ महामंत्री हिम्मत मांडोत, मुख्य ट्रस्टी माणिकचंद बलदोटा उपस्थित रहे। तेयुप बेंगलूरु अध्यक्ष विनोद मूथा के नेतृत्व में युवाओं ने भावपूर्ण गीत का संगान किया। महिला मंडल अध्यक्ष शांति सकलेचा व टीम ने गीत की प्रस्तुति दी। प्रारंभिक संचालन सभा मंत्री नवनीत मूथा ने किया
Published on:
07 Nov 2020 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
