4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धरामय्या ने भाजपा पर चलाए आलोचनाओं के तीर

केंद्र सरकार की कटु आलोचना

2 min read
Google source verification
siddu

सिद्धरामय्या ने भाजपा पर चलाए आलोचनाओं के तीर

शिवमोग्गा. गठबंधन सरकार की समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की कटु आलोचना करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति गिरावट के दौर में है। आयात बढऩे और निर्यात घटने के साथ डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य घटता जा रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार के रोजगार सृजन में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार सृजित करना तो छोडिय़े, केंद्र सरकार साल में 2 लाख रोजगार भी सृजित करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने झूठे वादे किए और कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार कर बढ़त लेने में सफल रही। दुष्प्रचार रोकने में कांग्रेस की विफलता के कारण के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाने के उपाय किए गए हैं। सिद्धरामय्या ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे का निर्णय किया था लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सफल शासन देने के बाद चुनाव नहीं लडऩे पर गलत संदेश जाएगा। इसी वजह से उन्हें चुनाव लडऩा पड़ा।

लेकिन वे येड्डियूरप्पा की तरह मुख्यमंत्री की गद्दी पाने के लिए उतावले नहीं हो रहे हैं। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बारे में अगले विधानसभा चुनाव के बाद देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले बीएस येड्डियूरप्पा का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी साकार नहीं होगा और गठबंधन सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

सिद्धरामय्या ने कहा कि सीबीआइ पर पूर्व में लोगों को विश्वास था लेकिन केंद्र सरकार के हाथों दुरुपयोग के चलते इस एजेंंसी पर से लोगों का विश्वास ही उठ गया है।

----

पालिका ने 1565 होर्डिंग्स ढांचे हटाए, 86 अब भी बाकी
बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका ने शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय को बताया कि उसने शहर में अवैध तरीके से लगे 1565 होर्डिंग्स ढांचों को हटा दिया और अब सिर्फ 86 ऐसे ढांचों को हटाया जाना है। पालिका ने मुख्य न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने अवैध बैनर-फ्लेक्स से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान दायर शपथ मेें यह जानकारी दी।

पालिका ने अदालत को यह भी बताया कि उसे नई प्रस्तावित बाह्य विज्ञापन नीति पर 704 आपत्तियां मिली हैं जिन पर विचार किया जा रहा है। पालिका ने अदालत को बताया कि उसने शहर के बस स्टैंडों व स्काई वॉक पर लगे विज्ञापनों का सर्वेक्षण किया है उसमें कोई भी फ्लेक्स नहीं है और ना ही प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।