उन्होंने वित्तीय संकट के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों बीएस येडियूरप्पा, जगदीश शेट्टर और बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। सिद्धरामय्या ने कहा, हमने इस साल 4,09,500 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। पिछले साल हमने 3.71 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। यह 38,000 करोड़ रुपये की वृद्धि है। अगर राज्य दिवालिया होता, तो क्या हम इस तरह से बजट बढ़ा सकते थे।