
अंतत: 'कावेरी को छोडने पर सिद्धरामय्या राजी,अंतत: 'कावेरी को छोडने पर सिद्धरामय्या राजी,अंतत: 'कावेरी को छोडने पर सिद्धरामय्या राजी,अंतत: 'कावेरी को छोडने पर सिद्धरामय्या राजी
बेंगलूरु.सरकारी आवास 'कावेरी को नहीं छोडने के लिए हरसंभव प्रयास करनेवाले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या अंतत: इस मकान को छोडने के लिए राजी हो गए है।सिद्धरामय्या के लिए कावेरी मकान भाग्यशाली रहा है। इसलिए मुख्यमंत्री पद गंवाने के बाद भी सिद्धरामय्या इसी बंगले में रहते थे।
कावेरी बंगला अब मुख्यमंत्री बीएस यडियूरप्पा को आवंटित होने के कारण हाल में कर्मचारी तथा राज्य शिष्टाचार विभाग की ओर से सिद्धरामय्या को कावेरी बंगला खाली करने के लिए सूचित किया गया है। सिद्धरामय्या के लिए रेसकोर्स रोड पर स्थित बंगला आवंटित किया गया है। जहां पर पहले बीएस यडियूरप्पा रहते थे। लेकिन सिद्धरामय्या ने रेसकोर्स रोड पर स्थित इस बंगले में स्थानांतरित होने से इनकार करते हुए कावेरी बंगला ही आवंटित करने की मांग रखी थी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान भी सिद्धरामय्या ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को कावेरी बंगला हस्तांतरित नहीं किया था। इस बंगले को उनके निकटवर्ती केजे जार्ज को आवंटित करवा कर स्वयं इसी बंगले में रहते थे। उसके पश्चात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने सिद्धरामय्या ने राज्य सरकार से फिर एक बार कावेरी बंगला ही आवंटित करने की मांग रखी थी।
Published on:
04 Jan 2020 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
