राजीव मिश्रा /बेंगलूरु. चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडर विक्रम को सफलतापूर्वक उतार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने देश की अब तक की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्षयान 42 दिनों की लंबी यात्रा के बाद बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के उस हिस्से पर उतरा जहां विश्व का कोई दूसरा देश अभी तक नहीं पहुंच पाया। अमरीका, रुस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना गया।