
बेंगलूरु. सी.बी. भंडारी जैन कॉलेज में वर्ष 2023-24 का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दोहरी आवाज के गायक डॉ. अनिल कुमार, अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, सचिव चंपालाल जैन और कोषाध्यक्ष जी अशोक भंडारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कन्नड़ व हिंदी में में गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया
अध्यक्ष भंडारी ने स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. आशा गणेश ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण रामायण व पर्यावरण पर आधारित नृत्य नाटिकाएं थीं। तीन फैशन शो आयोजित किए गए जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को प्रमाणपत्र, पुरस्कार, ट्राफियां और उपहारों से सम्मानित किया गया।
Published on:
29 Jun 2024 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
