8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसएलसी परीक्षा एडमिट कार्ड जारी

स्कूल अधिकारियों को स्कूल लॉगिन के माध्यम से छात्रों के एडमिट कार्ड admit card डाउनलोड करने होंगे और उन्हें छात्रों को वितरित करना होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikhil Kumar

•

Updated: 14 Mar 2025, 11:23 AM IST

कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड Karnataka School Examinations and Assessment Board ने एसएसएलसी (राज्य बोर्ड दसवीं) परीक्षा Karnataka SSLC Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी की। परीक्षा का आयोजन 21 मार्च से 4 अप्रेल तक होगा। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन पर अपलोड कर दिए गए हैं।

स्कूल अधिकारियों को स्कूल लॉगिन के माध्यम से छात्रों के एडमिट कार्ड admit card डाउनलोड करने होंगे और उन्हें छात्रों को वितरित करना होगा। यदि कोई त्रुटि हो तो स्कूल प्रशासन जानकारी को सुधारने के लिए जिम्मेदार होगा। विसंगतियों को संशोधित करने की अंतिम तिथि 17 मार्च शाम 5 बजे तक है। इस समय सीमा के बाद किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।