30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दपरे ने कोलकाता मेट्रो को 11 रन से हराया

बहुप्रतीक्षित 68वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता (नॉकआउट) रविवार को दक्षिण पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में हुब्बल्ली में शुरू हुई। इसमें देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों की आठ बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Yogesh Sharma

•

Updated: 23 Mar 2025, 7:36 PM IST

अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

बेंगलूरु. बहुप्रतीक्षित 68वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिता (नॉकआउट) रविवार को दक्षिण पश्चिम रेलवे के तत्वावधान में हुब्बल्ली में शुरू हुई। इसमें देश भर के विभिन्न रेलवे जोनों की आठ बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 29 मार्च तक चलेगी।इस आयोजन में भाग लेने वाली टीमों में पश्चिमी रेलवे, मेट्रो रेलवे, पूर्वी रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर सीमांत रेलवे, उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे और मेजबान दक्षिण पश्चिम रेलवे की टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मुकुल सरन माथुर ने किया। उन्होंने भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और रेलवे कर्मचारियों के बीच सौहार्द, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर माथुर ने खेलों को बढ़ावा देने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन को गौरव दिलाने वाले एथलीटों का समर्थन करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाडिय़ों को पूरे टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा और खेल भावना दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दपरे बनाम कोलकाता मेट्रो-एक रोमांचक मुकाबला एक रोमांचक मैच में दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कोलकाता मेट्रो का सामना किया और शानदार प्रदर्शन किया। दपरे टीम के चेतन एलआर ने 119 गेंदों पर 240 रन बनाए, जबकि अथर्व करुलकर ने 81 गेंदों पर 101 रन का योगदान दिया। टीम ने 50 ओवर के मैच में 33.2 ओवर में 344 रन का विशाल स्कोर बनाया। बाद में खेलते हुए कोलकाता मेट्रो की टीम ६ विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में मात्र 333 रन ही बना सकी। यह पहली बार है जब दक्षिण पश्चिम रेलवे एक अंतर-क्षेत्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है, जो भारतीय रेलवे के भीतर खेलों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।