
शूले संघ का दल आचार्य महाश्रमण के दर्शनार्थ चेन्नई रवाना
बेंगलूरु. शूले संघ के 75 सदस्यों का दल आचार्य महाश्रमण के दर्शन व विनती के लिए मंगलवार को चेन्नई के लिए टे्रन से रवाना हुआ। संघ के अध्यक्ष यशवंतराज सांखला, शूले संघ के सहमंत्री डॉ. रमेश गादिया, शूले संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष इंद्रचंद भंसाली, साधुमार्गी संघ के उपाध्यक्ष मोहनलाल चोपड़ा, जैन कान्फ्रेंस के आनंद कोठारी, शूले युवा संघ के सुनील मरलेचा अमोलकचंद मूथा परिवार से राजकुमार प्रदीप मूथा आदि सदस्य शामिल हंै।
---
जिनवाणी पर श्रद्धा रखें
बेंगलूरु. हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुमित्रा ने मंगलवार को भगवान महावीर की अंतिम देशना उत्तराध्ययन सूत्र अनुष्ठान के दूसरे दिन कहा कि संसार की कमाई तो हम अनंतकाल से करते आ रहे हैं। अब हमें संसार के चार गति रुप भव भ्रमण मिटाने के लिए आत्मा की कमाई करनी है।
उन्होंने कहा कि कषाय हमारे संसार परिभ्रमण को बढ़ाते हैं। साधक जिनवाणी पर श्रद्धा आस्था मजबूत रखें, तभी वह मोक्ष का टिकट ग्रहण कर सकता है। सम्यक्त्वी जीव एक नवकारसी तप से जितनी कर्म निर्जरा कर लेता है।
उतना मिथ्यात्वी मासखमण या ज्यादा तप करके भी नहीं कर सकता है। परिषह का मतलब शरीर को कष्ट देना नहीं अपितु साधना के क्षेत्र में आने वाले संकटों पर समभाव रखना भी है। साध्वी सुविधि ने उत्तराध्ययन सूत्र का वाचन किया।
साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ प्रदान किया। इस अवसर पर संघ मंत्री महावीरचंद धारीवाल, रतनचंद सिंघी, कल्याणसिंह बुरड़, भंवरलाल गादिया, सज्जनराज बाफना आदि गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक संजय कुमार कचोलिया ने किया।
---
तस्वीर स्थापना आज
बेंगलूरु. स्वामी वासुदेव सेवा न्यास द्वारा अरशनकुन्टे के कीर्ति लेआउट में मुक्तेश्वरानाथ मंदिर के पास नवनिर्मित वासुदेव कुटीर में स्वामी वासुदेव की तस्वीर की स्थापना बुधवार को होगी। पोकरराम सोलंकी ने बताया कि प्रात: 6 बजे से हवन अनुष्ठान होगा। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
---
प्रतिष्ठा उत्सव का मुहूर्त प्रदान
बेंगलूरु. सिद्धाचल स्थूलभद्र धाम में आचार्यचंद्रयश सूरीश्वर ने मंगलवार को शिवाजीनगर के आदिनाथ जिनालय के अंजनशलाका प्रतिष्ठा उत्सव का मंगल मुहूूर्त प्रदान किया। प्रतिष्ठा एक फरवरी 2019 को संपन्न होगी।
Published on:
24 Oct 2018 03:40 pm
