6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

९३ करोड़ के लालच में दंपती से 1.६७ करोड़ गंवाया

10 लाख पौंड यानी ९३ करोड़ रुपए नकद इनाम प्राप्त होने की बात कही
less than 1 minute read
Google source verification

बेंगलूर. साइबर ठगों ने एक वृद्ध दंपती को १.६७ करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी का शिकार बनाया। साइबर अपराध पुलिस के अनुसार गत वर्ष २०, नवंबर को जेपी नगर निवासी एक दंपती श्रीनिवास और अंबुलक्ष्मी को किसी ने फोन कर अपना परिचय सैमसंग कंपनी के एजेंट के तौर कराई। उसने बताया कि कंपनी की इस साल की लॉटरी में उनका नंबर चयन हुआ है और दंपती को १० लाख पौंड यानी ९३ करोड़ रुपए नकद इनाम प्राप्त होने की बात कही। धोखेबाज ने दंपती की मासूमियत का लाभ उठाते हुए पूछे गए सभी दस्तावेजों का विवरण दिया। फिर ९३ करोड़ रुपए प्राप्त करने के लिए पहले कर भुगतान करने के लिए खाते में १.६७ करोड़ रुपए जमा कराने के लिए कहा। दंपती ने ऐसा ही किया। बाद में दंपती के कथित कंपनी के एजेंट को फोन करने पर उसका नंबर नॉट रिचेबल मिल रहा था। १.६७ करोड़ गंवाने के बाद परेशान दंपती ने सैमसंग कंपनी से संबंधित लॉटरी का विवरण पूछा तब उन्हें पता चला कि वे साइबर ठगों के धोखे का शिकार हुए हैं। दंपती ने साइबर अपराध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग