
विजयनगर की कन्याओं ने तत्व ज्ञान व तेरापंथ दर्शन में पाया प्रथम स्थान
बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में जयपुर में आयोजित १७ वें अधिवेशन में तत्व ज्ञान व तेरापंथ दर्शन में विजयनगर (बेंगलूरु)की कन्याओं ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेंगलूरु लौटने पर शनिवार को तेरापंथ सभा भवन विजयनगर में साध्वी प्रमिला कुमारी के सान्निध्य में कन्याओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर साध्वी प्रमिला कुमारी ने कहा कि डॉ.साध्वी मंगल प्रज्ञा ने कन्याओं को प्रशिक्षण देने में पूर्ण मेहनत की। कन्याओं ने साध्वी की मेहनत को साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि कन्याओं को नई सोच और नए विकास के पथ पर अग्रसर होने के साथ साथ सापेक्षिता, शालीनता, सहिष्णुता आदि गुणों का भी आचरण करना चाहिए। बृहद बेंगलूरु कन्या मंडल (विजयनगर, यशवंतपुर, गांधीनगर) ने अपनी प्रस्तुति दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व महामंत्री वीणा बैद ने कन्याओं को प्रोत्साहित किया। तेरापंथ विजयनगर महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने कन्याओं को ऊंची कामयाबियों के लिए उत्साहित किया। कुसुम डांगी ने कन्याओं के प्रति मंगल कामनाएं की। मेघना हिरन ने कन्याओं को प्रेरित किया। पूर्व सयोंजिका वैशाली भटेवरा और वर्तमान सायोंजिका खुशी गांधी ने कन्याओं का अभिनंदन दिया। मधु कटारिया ने आभार जताया।
Published on:
29 Aug 2021 07:28 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
