28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण

समय पर इलाज करने के निर्देश
less than 1 minute read
Google source verification
covid-19_in_karnataka.jpg

मंड्या. जिलाधिकारी एस अशवती ने किलरा व शिवहल्ली और नागमंगला तहसील के कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर व्यवस्थापक से कोरोना संक्रमित लोगों को समय पर भोजन उपलब्ध करवाने और स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने कोविड सेंटर में चिकित्सक टीम के साथ भी चर्चा कर संक्रमित लोगों को समय पर इलाज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के साथ डॉ सोमशेखर मौजूद थे।

उधर, मंत्री नारायण गौडा ने केआरपेट तहसील टाऊन कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी शैलजा व तहसीलदार विजय कुमार ने मद्दुर टाऊन में स्थित कोविड सेंटर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक में जिला प्रभारी व युवा सशक्तिकरण व खेल मंत्री के सी नारायण गौडा ने मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कर कोविड वैक्सीन व 60वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही 60 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।
बैठक में जिलाधिकारी एस अशवती, जिला स्वस्थ विभाग मुख्य अधिकारी मच्चेगौडा, जिला पंचायत सीओ जुल्फी उल्ला खान, जिला पुलिस अधीक्षक अशवनी, अपर जिलाधिकारी शैलजा मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग