
बेंगलूरु. अभ्युदय अन्तरराष्ट्रीय संस्था के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित दो दिवसीय बेंगलूरु महोत्सव का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। शहर के पास एक रिजॉर्ट में हुए आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी लोग शामिल हुए। संगीत विशारद संगीता जानी के साथ डॉ इन्दु, चन्दा प्रहलादका, पल्लवी शर्मा, ज्योति तिवारी, संतोष भाऊवाला, गीता चौबे गूंज, स्वीटी सिंघल ने मंगलाचरण किया। समारोह की अध्यक्ष डॉ मैथिली राव ने संस्था की ऊर्जा की सराहना की। डॉ मृदुल कीर्ति ने कहा कि सबसे बड़ी विशेषता इस संस्था की यह है कि इन्होंने साहित्य को उन महिलाओं के बीच प्रसारित किया है, जिनसे सालों पहले कलम और किताब छूट चुकी थी। उद्धाटन सत्र के मुख्य अतिथि कर्नाटक के पूर्व डीजीपी व साहित्यकार अजय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता आस्ट्रेलिया की डॉ. मृदुल कीर्ति ने की।
लखनऊ से आए अमरनाथ अग्रवाल ने बतौर निर्णायक संस्कृति प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश व गुजरात शाखा व कविता प्रदर्शनी में भोपाल के तुमुल सिन्हा व बेंगलूरु की स्वीटी सिंघल को विजेता घोषित किया। इस मौके पर अभ्युदय की स्मारिका का भी विमोचन किया गया। गुरू वंदना नृत्य डॉ भूमिका श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।
मंत्र नाटक की प्रस्तुति
संचालन पल्लवी शर्मा व स्वीटी सिंघल ने किया। संगीत विशारद संगीता जानी, बांसुरी वादक संतोष पाण्डेय व संगीत विशारद मोना सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दी। डॉ अष्टभुजा मिश्र व डॉ मंजरी पाण्डेय के निर्देशन में प्रस्तुत मंत्र नाटक दर्शकों की संवेदना को झकझोर गया। बबीता चमडिया, ब्रजेन्द्र मिश्र, चन्दा प्रहलादका, लोकेश मिश्र, ममता मावंडिया,मोना सिंह, महेन्द्र कुमार ने सहयोगी भूमिका निभाई। मोना सिंह, डॉ प्रेम तन्मय व संगीता जानी ने संगीत प्रस्तुत किया।
पुस्तकों का हुआ विमोचनकोलकता की शशि लाहोटी की पुस्तक 'क्या छिपा है संदूकची में,' चन्दा प्रहलादका की पुस्तक वृथा नहीं है रागिनी', डॉ उर्मिला श्रीवास्तव की पुस्तक 'रूह का आईना' का लोकार्पण हुआ जिस पर दिल्ली के यशपाल सिंह, डॉ प्रेम तन्मय, डॉ मंजु गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। संचालन दिल्ली के साहित्यकार यशपाल सिंह 'यश' व कोलकता की वरिष्ठ कवयित्री मंजुश्री गुप्ता ने किया।
बही काव्य की सरिता
कोलकाता के मास्टर वेदांत लाहोटी ने गीता के श्लोक व भ्रूण हत्या पर एक नाटक की प्रस्तुति कवयित्री पूनम जायसवाल ने दी। ब्रजेन्द्र मिश्र 'ज्ञासु', सुशील कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, भगवती सक्सेना, स्वीटी सिंघल, डॉ मंजु गुप्ता लता, डॉ उर्मिला श्रीवास्तव, लोकेश मिश्र, स्वर्ण ज्योति, डॉ ऊषा श्रीवास्तव, कृष्णा मणिश्री, त्रिशला मिश्र, डॉ अष्टभुजा मिश्र, रघुवीर अग्रवाल, गीता चौबे गूंज, संतोष पाण्डेय, ममता शर्मा, ज्योत्स्ना आर्य सोनी, सुदेश वत्स, आरती राज पोपट आदि ने काव्य पाठ किया। एक भारत अभियान के अन्तर्गत तीन विद्यार्थियों की प्रस्तुति भी हुई। माउंट कार्मल पीयू कॉलेज की मुस्कान जैन, आदर्श कॉलेज की मीनाक्षी व अबराज ने काव्य पाठ किया।
अंताक्षरी प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
अंताक्षरी के ऑनलाइन आयोजन के निर्णायक चक्र के प्रथम द्वितीय, तृतीय उपस्थित प्रतिभागियों को सम्मान व पुरस्कार दिए गए, जिनमें प्रमुख स्थान प्राप्त लता ग्रुप की भगवती सक्सेना, डॉ भूमिका श्रीवास्तव, पल्लवी शर्मा आदि ने सम्मान प्राप्त किए। संस्था के संरक्षक कमलकिशोर राजपूत ने आभार व्यक्त किया।
Published on:
21 Sept 2023 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
