26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतों का मिलन सौहार्द व समन्यव का प्रतीक: साध्वी लावण्यश्री

साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन

2 min read
Google source verification
banner.jpg

बेंगलूरु. बसवनगुड़ी में साध्वी लावण्यश्री ठाणा3 व साध्वी प्रमिला कुमारी ठाणा4 का आध्यात्मिक मिलन हुआ। परसमल डोसी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर साध्वी लावण्यश्री ने कहा कि साधुओं का मिलन सौहार्द व समन्यव का प्रतीक है। श्रावक समाज भी इससे परिवारों में सौहार्द व समन्वय बनाए रखने की सीख ले।

साध्वी प्रमिला कुमारी ने कहा कि आज मुझे भक्ति करने का अवसर मिला। साध्वी सिद्धान्तश्री व दर्शित प्रभा ने गीतिका के माध्यम से मंगल भावना अभिव्यक्त की। साध्वी आस्थाश्री, धैर्य प्रभा, विज्ञयप्रभा ने गीतिका के माध्यम से साध्वी लावण्यश्री ठाणा3 के प्रति अभिनन्दन भावों की प्रस्तुति दी।

तेरापंथी महासभा के सहमंत्री प्रकाश लोढ़ा, तेरापंथ सभा बेंगलोर के मंत्री नवनीत मुथा, विजयनगर सभा अध्यक्ष राजेश चावत, महिला मंडल गांधीनगर से स्वर्णमाला पोखरना, विजयनगर से प्रेम बाई भंसाली ने विचार व्यक्त किए।

डोसी परिवार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व दीक्षित डोसी ने सबका स्वागत किया।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा बेंगलोर अध्यक्ष सुरेश दक, सहमंत्री राजेन्द्र बैद, टीपीएफ से माणक बलडोता, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शान्तिलाल पोरवाल, तेयुप बेंगलोर अध्यक्ष विनय बैद, तेयुप हनुमंतनगर अध्यक्ष धर्मेश कोठारी व विजयनगर अध्यक्ष अमित दक, संघ संवाद से जितेंद्र घोषल, कमलेश झाबक के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन साध्वी आस्थाश्री ने किया।

संगठन यात्रा बैनर का विमोचन
तेरापंथ युवक परिषद, विजयनगर द्वारा संगठन यात्रा का आगाज और बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर साध्वी प्रमिला कुमारी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठित होकर हम बड़े से बड़े लक्ष्य को सरलता से हासिल कर सकते हैं,

महासभा सहमंत्री प्रकाश लोढा, अभातेयुप परिवार से नवनीत मुथा, गौतम खाबिया, गांधीनगर सभा अध्यक्ष सुरेश दक, विजयनगर सभा अध्यक्ष राजेश चावत, सह मंत्री प्रकाश गांधी, विजयनगर युवक परिषद से पूर्व अध्यक्ष महेंद्र टेबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज बरडिया, सह मंत्री कमलेश चोपड़ा, संगठन मंत्री दीपक भूरा महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम बाई भंसाली एवं कई गणमान्य श्रावक श्राविका उपस्थित थे।