8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ताकते रह गए…सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया जिलों का प्रभारी

परवेज को मिला बेंगलूरु शहरी का जिम्मा

2 min read
Google source verification
HDK

मंत्री ताकते रह गए...सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया जिलों का प्रभारी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति के बदले वरिष्ठ अधिकारियों को ही जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। जिसके तहत एम. लक्ष्मीनारायण को मैसूरु, जावेद अख्तर को मंड्या, डॉ. जी कल्पना को कोड़ुगु, राजेंद्र कुमार कटारिया को चामराजनगर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

उमाशंकर को दावणगेरे, पंकज कुमार पांडे को चित्रदुर्गा, ए परवेज को बेंगलूरु शहर, डॉ. बी बसवराजू को बेंगलूरु ग्रामीण, अजय सेठ को रामनगर, वी. मंजुला को कोलार, डॉ. शालिनी रजनीश को तुमकूरु, नागांबिकादेवी को चिकबल्लापुर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

शिवमोग्गा जिले के लिए चक्रवर्ती मोहन, हासन के लिए नवीनराज सिंह, राजीव चावला चिकमगलूर, महेश्वर राव उडुपी, पोन्नराजू दक्षिण कन्नड़, राकेश सिंह बेलगावी, दर्पण जैन धारवाड़, ए आदित्य बिश्वास गदग, पी हेमलता हावेरी, मोहम्मद मोहसिन विजयपुर, मनीष मुदगल उत्तर कन्नड़, रेणुका चिदंबरम बागलकोट, जे. रविशंकर कलबुर्गी जिले के प्रभारी होंगे।

टीके अनिल कुमार यादगीर, जे. कुमार नायक रायचूर, उमा महादेवन कोप्पल, डॉ. रजनीश गोयल बल्लारी और डॉ. ईवी रमण रेड्डी बीदर जिले के प्रभारी बनाए गए हैं।

--------

फ्लैट आवंटन की मांग को लेकर दिया धरना
बेंगलूरु. केआरपुरम और आसपास के लोगों ने गुंजूर इलाके में बेंगलूरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा फ्लैट वितरित नहीं करने के विरोध में धरना दिया। गंजूूर की पार्षद पुष्पा मंजुनाथ के नेतृत्व में फ्लैट के मालिकों और फ्लैट के लिए राशि जमा कर चुके नागरिकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि बीडीए ने पूरी कीमत लेकर 2015 मे ही दस्तावेज और अधिग्रहण प्रमाणपत्र दिए हैं।

मगर अभी तक फ्लैटों का निर्माण को अंतिम रूप नहीं दिया गया। निर्माण भी घटिया है। इस सिलसिले में मुख्ययमंत्री और उप मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ। इसलिए अब लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया गया। पुष्पा मंजुनाथ ने कहा कि एक माह के अंदर निर्माण पूरा कर यदि लोगों को फ्लैट वितरित नहीं किए गए तो बीडीए मुख्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

---------

हाथी के हमले में छह लोग घायल
चिकमगलूर. दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल-सुब्रमण्य राजमार्ग से गुजर रही एक मिनी वैन पर एक हाथी ने हमला बोल दिया। वैन में सवार आठ में छह लोग मामूली रूप से घायल हो गएं। पुलिस के अनुसार चालक ने राजमार्ग पर हाथी को देखते ही घबरा कर वैन रोक दी। हाथी और वैन आमने-सामने थे। किसी तरह सभी सवार बचकर भागने में कामयाब हुए। लोगों भागने के बाद हाथी ने वैन को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान वहां पहुंची एक बस के चालक द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बाद हाथी जंगल में लौट गया।