
चामराजनगर के हनूर तालुक के केम्पैयाहाना हट्टी गांव की एक स्कूली छात्रा वर्णिका ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या Siddaramaiah को एक पत्र लिख उसके गांव में अनियमित पेयजल आपूर्ति Water Supply का शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। उसके अनुसार हाल ही में हुई बारिश के बाद राज्य के बांध लबालब भरे हुए हैं। लेकिन, उसके गांव में पानी नहीं है।
अपने भावुक पत्र में, वर्णिका ने बताया है कि कैसे उनके माता-पिता रोजाना पानी के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हुए उसने लिखा, पक्षी और जानवर भी पीड़ित हैं।
वर्णिका ने आगे लिखा, जहां कर्नाटक Karnataka के कई हिस्सों में जलाशय लबालब भरे हैं, वहीं रामपुर होबली गहरे जल संकट से जूझ रहा है। भूमिगत स्रोत सूख रहे हैं। लंबे समय से जारी जल संकट ने ग्रामीणों को खेती छोड़कर वैकल्पिक आजीविका की तलाश करने पर मजबूर कर दिया है।
Published on:
14 Jul 2025 08:29 am
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
