
कलियुग में कोई सर्वज्ञ नहीं
मैसूरु. मैसूरु सिटी स्थानक में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. समकित मुनि ने कहा कि कलियुग में कोई सर्वज्ञ तो नहीं है। लेकिन आचार्य हेमचन्द्र सर्वज्ञ से कम भी नहीं थे।
उन्होंने अपने जीवन में अपरम्पार धर्म प्रभावना की। ऐसे महापुरुष का जीवन परोपकार मय जीवन था। डॉ. समकित मुनि ने कहा कि वे सरस्वती थे, उन्होंने साढ़े तीन करोड़ श्लोक प्रमाण साहित्य की रचना की।
बुधवार को वीर लोकाशाह जयंती जप, तप से मनाई जाएगी। इस अवसर पर संचालन संघ मंत्री सुशील कुमार नंदावत ने किया।
उन्होंने कहा कि मुनि ने गुरुवार को चौमासी पक्खी के उपलक्ष में सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पौषण, उपवास, सामायिक का आह्वान किया है।
---
सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान
मैसूरु. अखिल भारतीय तेरांपथ महिला मंडल के तत्वावधान में मैसूरु महिला मंडल के तत्वावधान में सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान साध्वी लब्धिश्री के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर इसमें 15 महिलाओं ने भाग लिया।
Published on:
21 Nov 2018 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
