बेंगलूरु. सोलादेवनहल्ली पुलिस ने निर्दोष लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिकबाणावार के पवन कुमार (25), मडिवाल के सिद्धार्थ (45) और तुमकूर जिले तुरुवेकेरे निवासी अर्पिता (22) के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार गत माह 29 जुलाई को अर्पिता ने पहचान के एक युवक दयानंद को जरूरी बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। दयानंद को कॉफी पिलाई। कुछ देर बाद दयानंद बेसुध हो गया। इसके बाद अर्पिता के साथी पवन कुमार और सिद्धार्थ ने उन दोनों की कई तस्वीरें खींच ली।