7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिवसीय ओडिशा महोत्सव शुरू

ओडिशा के भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification
तीन दिवसीय ओडिशा महोत्सव शुरू

तीन दिवसीय ओडिशा महोत्सव शुरू

बेंगलूरु. ओडिशा साहित्य अकादमी की ओर से रवीन्द्र कलाक्षेत्र बेंगलूरु में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ओडिशा उत्सव का उद्घाटन ओडिशा भाषा, साहित्य और संस्कृति और मंत्री अश्विनी कुमार ने किया। कर्नाटक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. डी.वी.वनथकुमार, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित डॉ.चंद्रशेखर कंबर, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.एच.एस. शिवप्रकाश, ओडिशा संस्कृत विभाग के अतिरिक्त सचिव मधु सूदन पाधी और अन्य उपस्थित थे।
पहले दिन शुक्रवार को शाम 6:30 बजे रेडियो चकोलेट भुवनेश्वर की ओर से"अहे नीला सैला"शीर्षक से ओडिया थियेटर प्रस्तुत किया गया। शनिवार को शाम 6:30 बजे ओडिसी गायन संगीता पांडा, रूपक परिदा, मातृप्रसाद दास और समूह की ओर से गुरु धनेश्वर स्वैन एंड ग्रुप की ओर से और ओडिसी नृत्य ज्योत्सना साहू एंड ग्रुप भुवनेश्वर प्रस्तुत करेंगे। रविवार को अंतिम दिन शाम 6:30 बजे ओडिसा उत्सव में पद्मश्री उत्सव व घोड़ा नाच के साथ उडिय़ा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

मल्हार कार्यक्रम आज
बेंगलूरु. शुभम स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित यात्रा 22 का दूसरा सत्र शनिवार को सुबह 11:30 बजे से शंकरा फाउंडेशन, कनकपुरा रोड, बेंगलूरु में शुरू होगा। इस शो का नाम "मल्हार" रखा गया है। इस कार्यक्रम में शुभम के छात्रों द्वारा कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे विषयों में हिंदुस्तानी और कर्नाटक गायन के साथ वार्षिक प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर शुभम स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के संस्थापक बरनाली सरकार ने यह जानकारी दी।