
बाघ की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार
मैसूरु. वन विभाग ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर बाघ की खाल जब्त की है। जिला वन संरक्षण अधिकारी पूवय्या और अन्य कर्मचारियों ने तस्कर गोविंदे गौड़ा (45) को बाइक पर खाल ले जाते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह यलावाला के पास खाल बेचने की फिराक में था। विभाग को अपनी जांच से पता चला है कि पेरियापट्टण निवासी आरोपी ने गत वर्ष बंडीपुर नेशनल पार्क में मित्रों के साथ बाघ का शिकार किया था। पिछले कुछ दिनों से नेशनल पार्क में बाघों की मौत, उनके नाखून और दांतों की चोरी में आरोपी वांछित था। वन अधिकारी इस मामले में आरोपी के अन्य मित्रों को भी तलाश कर रहे हैं। वह निषेधित वन क्षेत्र में प्रवेश कर शिकार करते थे।
नकली घड़ी बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. पुलिस आयुक्त कार्यालय के केंद्रीय अपराध जांच शाखा (सीसीबी) अधिकारियों ने चिकपेट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकली घडिय़ां जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार चिकपेट के मारुति प्लाजा के वेस्ट टाइम हाउस, एमएम टाइम्स, प्रेम गिफ्ट, नीलम इलेक्ट्रॉनिक्स और मुकेश टाइम्स दुकानों परछापा मार कर रफीक, गोपाल, मुकेश और निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया गया। इन दुकानों से ब्रांडेड कंपनियों की घडिय़ों के नाम की 60 लाख रुपए कीमत की 2600 नकली घडिय़ां जब्त की गई हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ केआर मार्केट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपी गत दो साल से नकली घडिय़ां बेच रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
तीन नगर पंचायतों के चुनाव 28 को
बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने कोडुगू जिले के सोमवारपेट, विराजपेट और कुशाल नगर टाउन पंचायत के लिए 28 अक्टबूर को चुनाव कराने की घोषणा की है। आयोग के अवर सचिव एस. उमेश ने बताया कि आयोग ने 16 अगस्त को चुनाव कराने का फैसला लिया और इसकी घोषणा भी की थी। बारिश और बाढ़ आने से चुनाव को रद्द करना पड़ा। अब तीन टाउन पचायतों के सभी वार्ड में चुनाव कराए जाएंगे। 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगाी। 16 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर होगी। 28 अक्टूबर को मतदान होगा। 30 अक्टूबर को पुन: मतदान होगा। 31 अक्टूबर को परिणाम की घोषणा होगी। गुरुवार से ही चुनाव नीति संहिता लागू होगी।

Published on:
05 Oct 2018 06:20 pm

बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
