वन विभाग की टीम ने गुरुवार को मैसूरु के पास जयापुर तालुक के चिक्कनहल्ली में एक बाघ पकड़ा। प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद बाघ को भद्रा टाइगर रिजर्व भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि ये बाघ उस नर बाघ का भाई है, जो 29 को मैसूरु हवाई अड्डे के पास एक दुर्घटना में मारा गया था।
हर्षोल्लास के साथ किया नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
बेंगलूरु. मागड़ी रोड स्थित क्षत्रिय कलाल समाज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेवाड़ समाज कर्नाटक के अध्यक्ष शिवलाल मेवाड़ा ने बताया कि मंगलवार रात आयोजित भजन संध्या में राजस्थानी कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बोलियों को आयोजन भी हुआ। सोजत परगना अध्यक्ष हीरालाल मेवाड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोषाध्यक्ष गोरधन मेवाड़ा ने बताया कि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बुधवार अल सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सम्मान समारोह के दौरान राजस्थान से आए अतिथियों सहित भामाशाहों का सम्मान किया गया।