1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाहन हटाने का ज्यादा शुल्क लेगी यातायात पुलिस

महंगा पड़ेगा वर्जित क्षेत्र में वाहन खड़ा करना

2 min read
Google source verification
TRAFFIC

वाहन हटाने का ज्यादा शुल्क लेगी यातायात पुलिस

बेंगलूरु. यातायात पुलिस ने अनाधिकृत जगहों पर पार्क वाहन, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन तथा दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े वाहनों को हटाने के लिए नया जुर्माना स्केल निधारित किया है। ऐसे वाहनों को दूसरे वाहनों से जोडऩे के बाद स्थानांतरित करने की दरें संशोधित की गई हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) की ओर से जारी एक परिपत्र में बताया गया कि पहले भारी वाहन स्थानांतरित करने के लिए पांच सौ रुपए का शुल्क अब बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपए कर दिया गया है। मध्यम श्रेणी के वाहनों का शुल्क चार सौ की जगह बारह सौ पचास रुपए होगा। कार सहित अन्य हल्के मोटर वाहनों पर तीन सौ के बजाय एक हजार रुपए चार्ज लगेगा। दो पहिया वाहनों के लिए यह शुल्क दो सौ से बढ़ाकर साढ़़ेे छह सौ रुपए कर दिया गया है।

यातायात नियमों के उलंघन करने पर अलग से जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे वाहनों को हटाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। निजी वाहन मालिकों ने शुल्क बढ़ा दिया है इसलिए विभाग को भी वाहन स्थानांतरण शुल्क बढ़ाना पड़ा।

----
केआर मार्केट, शिवाजी नगर और कब्बन पार्क की बदलेगी सूरत
विकास कार्य पर खर्च होंगे 182 करोड़ रुपए
बेंगलूरु. स्मार्ट सिटी योजना के तहत केआर मार्केट, शिवाजी नगर और कब्बन पार्क के समग्र विकास पर 182 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तीनों क्षेत्र के विकास की योजना तैयार है और निर्माण कार्य अगले माह शुरू होंगे। उप मुख्यमंत्री डॉ.जी.परमेश्वर ने शुक्रवार को यह जानकरी दी। उन्होंने कहा कि केआर मार्केट के विकास के लिए 67.97 करोड़, शिवाजी नगर और रसल मार्केट के लिए 94.11 करोड़, कब्बन पार्क के विकास पर 182.08 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

केआर मार्केट, एवेन्यू रोड और मार्केट मेट्रो स्टेशन से स्काई वाक का निर्माण, बीएमटीसी बस स्टैंड का विकास, मार्केट के भवन का नवीकरण, डाक घर का पुनर्निर्माण होगा। शिवाजी नगर और रसल मार्केट, बस स्टैंड के नवीकरण और गैर उपयोगी भूमि का सही तरीके से इस्तेमाल के उद्देश्य से योजना तैयार की गई है। सड़कों की वाइट टॉपिंग, पार्किंग और बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल का विकास होगा।

कब्ब्न पार्क में रंगबिरंगी लाइट लगाने, बारिश का पानी संग्रहित करने, वर्षा जल संरक्षण शुरू करने के साथ ही प्रमुख सड़कों पर साइकिल पथ और विज्ञान केन्द्र का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में बेंगलूरु को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है।

इस योजना के तहत बीबीएमपी ने अभी तक कुछ नहीं किया। अब पालिका एक साथ कई विकास और निर्माण कार्य शुरू करेगी। केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत बेंगलूरु को हर साल 100 करोड़ रुपयों के हिसाब से अभी तक कुल 500 करोड़ रुपए दिए हैं। बेंगलूरु के समग्र विकास पर 1742 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राज्य सरकार 1242 करोड़ रुपए जारी करेगी।

Story Loader