
अच्छे कर्मों से सजाने की कोशिश करें-साध्वी डॉ.गवेषणाश्री
बेंगलूरु. साध्वी डॉ.गवेषणाश्री के सान्निध्य में तेरापंथ सभा राजाजीनगर की ओर से नववर्ष पर मंगलपाठ एवं सामूहिक अभिनव सामयिक महोत्सव का आयोजन जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ् बेंगलूरु में किया गया। तेरापंथ महिला मंडल राजाजीनगर की ओर से मंगलाचरण, सभा अध्यक्ष रोशनलाल कोठारी, तेयुप अध्यक्ष अरविंद गन्ना, जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ/ट्रस्ट बेंगलूरु अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी एवं महिला मंडल अध्यक्ष चेतना वेदमूथा ने विचार व्यक्त किए।
साध्वी डॉ.गवेषणाश्री ने विशिष्ट शक्तिशाली बीज मंत्रों का उपस्थित जनमेदनी को श्रवण कराया। साध्वी ने कहा कि रंगोली दो दिन की होती है फिर भी उसे खूब सजाते हैं ठीक वैसे ही जिंदगी भी कुछ वर्षों की है, इसे अच्छे कर्मों से सजाने की कोशिश करें। नए साल की पहली रोशनी की शुरुआत कुछ नए संकल्पों से शुरू करें। बीते साल के विरासत ने हमें जो कुछ दिया है उनमें से जो अच्छा है उन्हें हम पौधों की तरह सींचें और वर्तमान के संकल्पों से उसे विशाल वटवृक्ष बनाए। हमारा यह नववर्ष चंदनसा शीतल, सूर्यसा तेजस्वी व कस्तूरी ज्यों सुवासित बनें। साध्वी मयंकप्रभा ने कहा यह नववर्ष स्फटिक सा उज्ज्वल, गंगा सा निर्मल बनें। नववर्ष के आगमन पर शुभभावों के थाल सजाकर विकास के नए-नए स्वास्तिक उकेरे। साध्वी मेरुप्रभा व साध्वी दक्षप्रभा ने गतिका प्रस्तुत की। दूसरे चरण में अभिनव सामयिक का आयोजन हुआ। बेंगलूरु शहर की छह तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर, गांधीनगर, हनुमंतनगर, विजयनगर, राज राजेश्वरीनगर, यशवंतपुर एवं मण्डिया युवक परिषदों द्वारा सामूहिक रूप से सामायिक महोत्सव मनाया गया। अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। अभातेयुप महामंत्री पवन मांडोत ने विचार व्यक्त किए। लगभग 950 से अधिक सामयिक हुई।
सकल जैन समाज ने साध्वी को दक्षिणा के रूप में सामयिक की मंजूषा भेंट की।इस अवसर पर गांधीनगर सभा अध्यक्ष कमलसिंह दुग्गड़, विजयनगर सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, राजराजेश्वरीनगर सभा अध्यक्ष छतरसिंह सेठिया, यशवंतपुर सभा अध्यक्ष गौतम मूथा, हनुमंतनगर सभा अध्यक्ष तेजमल सिंघवी, मंडया सभा अध्यक्ष नरेन्द्र दक एवं सम्पूर्ण सभा परिवार, महिला मंडल परिवार, अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरना, राष्ट्रीय सामयिक साधक सह-प्रभारी राकेश दक एवं अभातेयुप परिवार, बेंगलूरु तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष हितेश गिरिया, तेयुप विजयनगर अध्यक्ष श्रेयांश गोलेच्छा, हनुमंतनगर अध्यक्ष महावीर चावत, राजराजेश्वरीनगर से अध्यक्ष कौशल लोढ़ा, यशवंतपुर से अध्यक्ष कमलेश दक, मंडिया से अध्यक्ष प्रवीण दक, जेटीएन बेंगलूरु प्रतिनिधि कमलेश झाबक एवं सभी तेयुप के पदाधिकारी, सदस्य, किशोर मंडल की उपस्थिति रही। संचालन सभा मंत्री मदनलाल बोराणा ने किया। आभार सहमंत्री चंद्रेश मांडोत ने जताया।
Published on:
01 Jan 2023 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
