28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बस का दरवाजा खुला, दो बहनें सड़क पर गिरीं

बस गेरुकट्टे से बेल्थंगडी की ओर जा रही थी और उसमें काफी भीड़ थी। जैसे ही बस गेरुकट्टे रेश्मे रोड पर एक मोड़ के पास पहुंची, अचानक उसका दरवाजा खुल गया। दरवाजे के पास खड़ी दोनों बहनें संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं।
less than 1 minute read
Google source verification
MP Bus News

MP Bus News- AI Generated image

दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्थंगडी तालुक में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में केएसआरटीसी KSRTC की चलती बस से गिरकर दो छात्राएं घायल two sisters injured after falling from a moving bus हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान कक्षा 10 की छात्रा चारिश्मा और प्रथम पीयू की छात्रा जसमिता के रूप में हुई है। दोनों बहनें हैं।

बस गेरुकट्टे से बेल्थंगडी की ओर जा रही थी और उसमें काफी भीड़ थी। जैसे ही बस गेरुकट्टे रेश्मे रोड पर एक मोड़ के पास पहुंची, अचानक उसका दरवाजा खुल गया। दरवाजे के पास खड़ी दोनों बहनें संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायल हालत में भी एक ने दी परीक्षा

हादसे के बाद चारिश्मा को गुरुवायनकेरे के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। चोटिल होने के बावजूद चारिश्मा ने स्क्राइब की मदद से एसएसएलसी की हिंदी परीक्षा दी। परीक्षा के बाद चारिश्मा को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसमिता भी इसी अस्पताल में भर्ती है। जसमिता अपने पीयू कॉलेज में प्रथम वर्ष के परिणाम देखने जा रही थी।पुत्तूर केएसआरटीसी डिवीजन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बस में अत्यधिक भीड़ थी और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। फिलहाल बस चालक और परिचालक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।

मामला दर्ज

हालांकि, बेल्थंगडी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, चलती बस में दरवाजा ठीक से बंद न होना लापरवाही को दर्शाता है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग