बेंगलूरु. मैसूर विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मैसूर में संपन्न हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने छात्रों को उपाधियाँ प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल गहलोत ने छात्रों से न्यू इंडिया, बेस्ट इंडिया के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल होने और प्राप्त ज्ञान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, साहित्य और सामाजिक मामलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को मानद उपाधियाँ प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।