16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विहार सेवा एक अनमोल सेवा-साध्वी डॉ.चंदना

जैन विहार संसद का आयोजन

2 min read
Google source verification
विहार सेवा एक अनमोल सेवा-साध्वी डॉ.चंदना

विहार सेवा एक अनमोल सेवा-साध्वी डॉ.चंदना

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिटी शाखा संघ के तत्वावधान में रविवार को ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस वैयावच्च योजना की ओर से जैन विहार संसद का आयोजन साध्वी डॉ.चंदना के सान्निध्य में किया गया। मकाना गार्डन में आयोजित जैन विहार संसद में जैन कॉन्फ्रेंंस विहार ग्रुप, एसएमएस विहार सेवा एवं महिला विहार ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर साध्वी अक्षदा ने गीत प्रस्तुत किया। साध्वी डॉ.चंदना ने कहा कि विहार सेवा एक अनमोल सेवा है, विहार सेवा से कर्म की निर्जरा होती है। साध्वी डॉ.अक्षय ज्योति ने कहा कि संतों की विहार यात्रा एक रोशनी की यात्रा है। जन जागरण की यात्रा है। अपने परिवार को छोडक़र जो सरहद पर खड़े रहते हैं, वे दीपक कहलाते हैं और जो परिवार को धर्मसंघ को समर्पित हुए उनकी सुरक्षा के लिए जो सुबह-सुबह में निकलते हैं। वे सूर्य कहलाते हैं। वैयावच्च योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंघवी ने भी जैन विहार संसद में विचार रखे। उन्होंने कहा कि वैयावच्च सेवा में हम सदा समर्पित हैं और रहेंगे। पुष्पा बोहरा व सुनील मेहर ने भी विचार व्यक्त किए। प्रभा खाबिया व अंजू पोरवाल ने मंगलाचरण किया। जैन कॉन्फ्रेंस कर्नाटक युवा शाखा के अध्यक्ष विकास कोठारी, हसमुख मारू, पुखराज आंचलिया, सुरेंद्र गुंदेचा ने विहार सेवा पर विचार रखे।

संघ के मंत्री शांतिलाल मकाना ने आभार जताया। इस अवसर पर बाबूलाल रांका ने दो व्हीलचेयर की घोषणा की। डॉ.भीकमचन्द सकलेचा ने मेडिकल किट एवं रसीला मरलेचा ने महिलाओं को विहार जैकेट देने की घोषणा की। रतनीबाई मेहता, सुमित्राबाई कोठारी ने वैयावच्च के लिए धनराशि देने की घोषणा की। जैन कॉन्फ्रेंस वैय्यावच के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद पगारिया व उपाध्यक्ष विनोद रुणवाल का जैन विहार संसद के आयोजन में सहयोग रहा। वैयावच्च योजना के प्रांतीय मंत्री प्रकाश बोहरा ने संचालन किया। विहार सेवा के लिए रमेश खाबिया को राष्ट्रीय सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विहार सेवा के लिए हंसमुख मारू व मनोज बोहरा को विहार सेवा के लिए प्रांतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जैन कॉन्फ्रेंस एवं दिवाकर फाउण्डेशन नासिक की ओर से विहार सेवा में रत सभी पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। लाभार्थी परिवार विमला देवी, अशोककुमार, महेंद्रकुमार रांका, प्रीतेश व महेश रांका की ओर से समारोह में उपस्थित सभी श्रावक व श्राविकाओं को रजत सिक्के भेंट किए गए।

इस अवसर पर मुंबई से सुरेश कोठारी, राजेंद्र प्रजापत, सूरत से नरेश डोसी, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय युवा महामंत्री पदम आच्छा, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री सुरेश छल्लानी, मानव सेवा के राष्ट्रीय मंत्री ज्ञानचंद लोढ़ा, कल्याण बुरड़, सुमेरसिंह मुणोत, रमेश बोहरा, किशोर दलाल, नेमीचंद दलाल, ओमप्रकाश लूणावत, भीकमचंद सकलेचा, पदम धोका, मीठालाल मकाणा, प्रकेश डूंगरवाल,पन्नालाल कोठारी, आशीष भंसाली, कपिल कालिया, राकेश बोहरा,चेतन गन्ना, जितेश वया, बबिता श्रीश्रीमाल, इंद्रा गादिया, अंजू पोरवाल, नंदू कोठारी, प्रवीण बोहरा, प्रीतम देसरला, नम्मा, देवा मारू, विनोद, विशाल दलाल, धर्मीचंद बोहरा, एसएमएस विहार सेवा एवं जैन कॉन्फ्रेंस के लोग उपस्थित रहे।